{"_id":"5f7ca5e48ebc3ec5f0430997","slug":"rajkumar-chahar-slams-congress-party-over-burn-tractor-bya-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर जलाने वाले किसान हितैषी नहीं हो सकते, तारघर मैदान पर रैली कर सांसद चाहर ने दिया कांग्रेस को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर जलाने वाले किसान हितैषी नहीं हो सकते, तारघर मैदान पर रैली कर सांसद चाहर ने दिया कांग्रेस को जवाब
Wed, 07 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:16 AM IST
सार
भाजपा ने तारघर मैदान पर रैली कर ट्रैक्टरों का पूजन कार्यक्रम किया था। दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस ने कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर जलाया था। इसी के जवाब में भाजपा ने यह आयोजन किया। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कृषि कानून किसान की तकदीर को बदलेंगे।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल आपकी रोजी रोटी यानी ट्रैक्टर को जलाए, वह आपका हितैषी नहीं हो सकता है। हम किसान हैं, हम हल, बैल और ट्रैक्टरों की पूजा करते हैं। जो लोग भोले भाले किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें डर है कि किसान की आय दोगुनी हो गई तो उनकी रोटियां कैसे सिकेंगी।
भाजपा ने तारघर मैदान पर रैली कर ट्रैक्टरों का पूजन कार्यक्रम किया था। दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस ने कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर जलाया था। इसी के जवाब में भाजपा ने यह आयोजन किया। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कृषि कानून किसान की तकदीर को बदलेंगे।
विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हेमलता दिवाकर, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बबीता चौैहान, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, अशोक राणा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन संजय चौहान ने किया।

स्टंट करते में पलटा ट्रैक्टर
रैली के दौरान किसान ट्रैक्टर को अगले दो पहियों पर खड़े करने का स्टंट कर रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया। लोगों ने किसी तरह संभाल लिया।
रैली दीवानी तिराहे तक जानी थी लेकिन ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण राजकुमार चाहर ने इसमें परिवर्तन कर दिया। भाजपाइयों ने चौधरी चरण सिंह और अवंतीबाई लोधी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त किया।