फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajesh murder illigle affair

अवैध संबंधों के चलते की गई थी राजेश की हत्या

Sun, 30 Oct 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
rajesh murder illigle affair
29एमएनपी-06-कुर्रा पकड़ा गया राजेश का हत्यारोपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करीब सप्ताह पूर्व हुए राजेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को वारदात में प्रयुक्त तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि हत्याकांड अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया था। हत्याकांड को अंजाम देने वाला भी जनपद इटावा का ही रहने वाला है। दोनों के बीच महिला से संबंध को लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र में 22 अक्तूबर को बिलिंदा पुल के पास राजेश कुमार निवासी गांव दलजीत थाना चौबिया जनपद इटावा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पहले तो पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। शनिवार को एएसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि हत्याकांड एक विधवा महिला से अवैध संबंधों के चलते दिया गया था। बताया कि पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र यादव निवासी नगला नत्थू जनपद इटावा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। उसने बताया कि उसके गांव की रहने वाली एक विधवा महिला जिससे उसके भी अवैध संबंध थे, उसी महिला के साथ मृतक राजेश के भी संबंध हो गए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कोरियर वाला बनकर राजेश को बिलिंदा पुल के पास कोरियर लेनेे के लिए बुलाया था। शाम के समय चलती बाइक पर मौका पाकर बिलिंदा पुल के पास एकांत में उसे गोली मार दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed