फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajdhani Express bus services will run for Lucknow and Delhi

आगरा: लखनऊ व दिल्ली के लिए चलेंगी राजधानी एक्सप्रेस बस सेवाएं

Wed, 15 Feb 2023 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express bus services will run for Lucknow and Delhi
कासगंज। परिवहन निगम के द्वारा जिले को देश और प्रदेश की राजधानी को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन होली से पूर्व किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बसों के प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली के लिए संचालित की जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए समय सारिणी भी निर्धारित कर दी गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा मिलेंगी। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार एक बस कासगंज से रात्रि 22:30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। बस अगले दिन सुबह 05:30 बजे लखनऊ के आलमबाग स्टेशन पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस उसी दिन लखनऊ से 10:00 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी। इस तरह से एक जोड़ी बस सेेवा कासगंज से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी एक राजधानी एक्सप्रेस सेवा संचालित होगी। दिल्ली के लिए कासगंज से यह बस सेवा सुबह 05:30 बजे प्रस्थान करेगी। जो दिल्ली के आनंद बिहार स्टेशन पर 09:45 बजे पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से कासगंज के लिए शाम को 18:00 बजे से सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय से राजधानी एक्सप्रेस सेवाओं के संबंध में जानकारी मिली है। होली से पूर्व यह बसें संचालित किए जाने की संभावना है। समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है ब्रजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed