{"_id":"5e8dc1b58ebc3e78c00d0e3b","slug":"rajbaha-kosi-news-agr4371078150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में बोरे में बंद मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में बोरे में बंद मिला युवती का शव
विज्ञापन
कोसीकलां में रबजहा में महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। राजमार्ग पर श्मशान के समीप रजबहा में एक महिला का बोरे में बंद शव मिला। शव से एक भारी पत्थर भी बंधा था। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस श्मशान घाट के पीछे पहुंची। यहां रजबहा में तैर रहे एक बोरे से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने बोरे को निकलवाकर देखा तो भौंचक्के रह गए। बोरे में एक अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में था। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। शव धोती से बंधा हुआ था, जिसके साथ एक करीब 20 किलोग्राम का पत्थर भी बंधा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि महिला की हत्या कर शव रजबहा में फेंका गया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।