{"_id":"631db551ae491a194663ff7f","slug":"rajat-got-all-india-68th-rank-in-jee-advanced-2022-wants-to-become-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Advanced Result 2022: आगरा के रजत ने प्राप्त की जेईई में ऑल इंडिया 68वीं रैंक, बनना चाहते हैं आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Advanced Result 2022: आगरा के रजत ने प्राप्त की जेईई में ऑल इंडिया 68वीं रैंक, बनना चाहते हैं आईएएस
Sun, 11 Sep 2022 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 03:45 PM IST
सार
रजत ने बताया कि उनकी प्राथमिकता कंप्यूटर साइंस से टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने की है। वे आईएएस बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
रजत सारस्वत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेईई एडवांस 2022 परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी हो गया है। आगरा के रजत सारस्वत ने जेईई में ऑल इंडिया 68वीं रैंक प्राप्त कर आईआईटी में अपने चयन को सुनिश्चित कर लिया है। रजत ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनने का है।
पृथ्वी नगर शाहगंज निवासी रजत सारस्वत पुत्र राजकुमार सारस्वत ने जेईई एडवांस में 68 वी रैंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। रजत के पिता राजकुमार सारस्वत एयर फोर्स से सेवानिवृत्त होकर अभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज साधन, अछनेरा में प्रधानाचार्य के पद पर हैं। उनकी मां ग्रहणी हैं, जिन्होंने अपनी अच्छी शैक्षिक योग्यता के बावजूद भी कहीं पर जॉब करना उचित नहीं समझा। बच्चों की पढ़ाई को ही सर्वोपरि रखा। उनके बेटे ने AIR (ऑल इंडिया रैंक) में 68 वी रैंक लाकर सारस्वत परिवार का नाम रोशन किया है।
रजत सारस्वत ने अपनी पढ़ाई ऑनलाइन तथा सेल्फ स्टडी के माध्यम से ही की है। रजत ने सचदेवा मिलेनियम स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया था। रजत ने बताया कि उनकी प्राथमिकता कंप्यूटर साइंस से टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने की है। वे आईएएस बनना चाहते हैं। रजत अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुओं को देते हैं।