फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajat got All India 68th rank in JEE Advanced 2022 wants to become IAS

JEE Advanced Result 2022: आगरा के रजत ने प्राप्त की जेईई में ऑल इंडिया 68वीं रैंक, बनना चाहते हैं आईएएस

Sun, 11 Sep 2022 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 03:45 PM IST
सार

रजत ने बताया कि उनकी प्राथमिकता कंप्यूटर साइंस से टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने की है। वे आईएएस बनना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Rajat got All India 68th rank in JEE Advanced 2022 wants to become IAS
रजत सारस्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी हो गया है। आगरा के रजत सारस्वत ने जेईई में ऑल इंडिया 68वीं  रैंक प्राप्त कर आईआईटी में अपने चयन को सुनिश्चित कर लिया है। रजत ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनने का है।
विज्ञापन


पृथ्वी नगर शाहगंज निवासी रजत सारस्वत पुत्र राजकुमार सारस्वत ने जेईई एडवांस में 68 वी रैंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। रजत के पिता राजकुमार सारस्वत एयर फोर्स से सेवानिवृत्त होकर अभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज साधन, अछनेरा में प्रधानाचार्य के पद पर हैं। उनकी मां ग्रहणी हैं, जिन्होंने अपनी अच्छी शैक्षिक योग्यता के बावजूद भी कहीं पर जॉब करना उचित नहीं समझा। बच्चों की पढ़ाई को ही सर्वोपरि रखा। उनके बेटे ने   AIR (ऑल इंडिया रैंक) में 68 वी रैंक लाकर  सारस्वत परिवार का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


रजत सारस्वत ने अपनी पढ़ाई ऑनलाइन तथा सेल्फ स्टडी के माध्यम से ही की है। रजत ने सचदेवा मिलेनियम स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया था। रजत ने बताया कि उनकी प्राथमिकता कंप्यूटर साइंस से टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने की है। वे आईएएस बनना चाहते हैं। रजत अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुओं को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed