{"_id":"5edfca2b8ebc3e432501266e","slug":"rajadhiraj-dwarkadhishji-maharaj-mandir-will-open-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः भक्त गण आज से कर सकेंगे द्वारिकाधीश महाराज के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः भक्त गण आज से कर सकेंगे द्वारिकाधीश महाराज के दर्शन
Wed, 10 Jun 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:10 AM IST
सार
ढाई महीने बाद खुलेंगे राजाधिराज द्वारिकाधीश जी महाराज मंदिर के पट
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगभग ढाई महने के बाद श्रद्धालु बुधवार से अपने आराध्य राजाधिराज द्वारिकाधीश जी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर आम भक्तों के लिए 10 जून से खोला जाएगा, लेकिन भक्तों को भी गाइडलाइन का पालन करना होगा। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मंदिर के मुख्य द्वार को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ठाकुर द्वारिकाधीश जी के दर्शन सभी भक्तों के लिए बुधवार सुबह 9.30 से 11 बजे तक खोले जाएंगे। शाम के दर्शन 6 से 7 बजे तक खुलेंगे। मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का चरणामृत, भोग, प्रसाद आदि का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने बतायाकि मंदिर में 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, 10 वर्ष से कम के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंगलवार को मंदिर के कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइज और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन