{"_id":"589a0dd94f1c1b8652379957","slug":"raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देकर सरकार में अपनी हिस्सेदारी लें: राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देकर सरकार में अपनी हिस्सेदारी लें: राजबब्बर

Updated Tue, 07 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
वोट देकर सरकार में अपनी हिस्सेदारी लें: राजबब्बर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने मंगलवार को कमला नगर और आजमपाड़ा में चुनावी सभाओं में कहा कि आगरावासियों को प्रदेश में हिस्सेदारी चाहिए तो कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट दें। कमला नगर में कहा कि शहर के लोगों ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
कमला नगर के श्रीराम चौक पर आयोजित जनसभा में राजबब्बर ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों और युवाओं के बलबूते प्रदेश को बदलने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रदेश में जो विकास कराए हैं, वे सबके सामने हैं। सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अतुल गर्ग को भी इसी तरह प्यार दें, जैसे आपने हमेशा मुझे दिया है। इसके पूर्व दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस सपा के उम्मीदवार नजीर अहमद के समर्थन में आजमपाड़ा में आयोजित जनसभा में उन्होंने दोहराया कि ये चुनाव सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देने के लिए है। मतदाता मजहब और जातियों में नहीं बंटे। उन्होंने कहा कि नजीर अहमद को लंबे समय से जानते हैं। अच्छे लोगों की ही वकालत करेंगे। आगरावासियों को अगर गठबंधन की बनने वाली सरकार में हिस्सेदारी चाहिए तो वोट भी दें। इस दौरान प्रत्याशी नजीर अहमद, अतुल गर्ग के अलावा कमला नगर में सपा नेता सर्वप्रकाश कपूर शौकी भाई, डा. डीसी गोयल, सपा पार्षद दल के मुकेश यादव, अश्वनी जैन, सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन, वाजिद निसार आदि मौजूद रहे।