फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raj Babbar daughter Juhi Babbar will present a play after 20 years at Surasadan in Agra

Agra: 'सईयारा' से बदलेगा महिलाओं के प्रति नजरिया, राजबब्बर की बेटी जूही बब्बर देंगी नाटक की प्रस्तुति

Fri, 09 Dec 2022 09:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Dec 2022 09:13 AM IST
सार

आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने 20 साल पहले सूरसदन में ही भगवान कृष्ण पर आधारित नाटक इतिहास, तुम्हें कहां ले गया कन्हैया का मंचन किया था। अब एक बार फिर वह सईयारा नाटक का मंचन करने जा रही हैं। 

विज्ञापन
Raj Babbar daughter Juhi Babbar will present a play after 20 years at Surasadan in Agra
जूही बब्बर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज भी महिलाएं सशक्त नहीं हुई हैं। चाहे कितनी भी पढ़ाई-लिखाई कर लें, कितना भी पैसा कमा लें। लेकिन समाज का नजरिया औरतों के प्रति नहीं बदला है। उस नजरिए को बदलने के लिए सईयारा... नाटक का मंचन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचीं अभिनेत्री जूही बब्बर ने बातचीत में बताया कि अब तक सईयारा नाटक के 40 शो हो चुके हैं। हर शो में महिलाओं के साथ पुरुषों को भी बहुत कुछ सिखने को मिला है, जिससे वह भी अपना नजरिया औरतों के प्रति बदलें। 
विज्ञापन


आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने 20 साल पहले सूरसदन में ही भगवान कृष्ण पर आधारित नाटक इतिहास, तुम्हें कहां ले गया कन्हैया का मंचन किया था। शुक्रवार की शाम को सूरसदन में सईयारा नाटक का मंचन होगा, जिसमें मुख्य रूप से सईयारा के किरदार का मंचन जूही बब्बर करेंगी। 
विज्ञापन

लॉकडाउन में हुआ सईयारा किरदार का जन्म 

जूही बब्बर ने बताया कि लॉकडाउन उनके लिए बहुत ही अच्छा रहा। उस दौरान ही सईयारा किरदार का जन्म हुआ। सईयारा मुंबई की रहने वाली एक मॉडल लड़की की कहानी है, जो सपने देखती ही नहीं बल्कि उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी रखती है। परिवार को महत्व देने के साथ अपनी समाज में अलग पहचान भी बनाती है। थियेटर मेरे परिवार का हिस्सा है, जिसे में बहुत ही अच्छे से कर सकती हूं। इसलिए थियेटर (रंगमंच) के माध्यम से सईयारा का संदेश समाज को देना चाहती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बात भी सच है लोग थियेटर को बहुत छोटा मानते हैं। कलाकर के लिए कोई भी मंच छोटा या बड़ा नहीं होता। मेरे पापा राज बब्बर का सपना था कि वो थियेटर करें पर कम पैसे मिलने के कारण वह थियेटर नहीं कर पाए, लेकिन उस सपने को आगे तक ले जाने के लिए मैं आज भी थियेटर कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed