फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ सकते हैं राज बब्बर, आगरा में दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज बब्बर ने रविवार को सीकरी पहुंचकर हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद सामरा में हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना की। सोमवार को वो बटेश्वर पहुंचकर शिव मंदिर के दर्शन करेंगे।
राजबब्बर ने सीकरी पहुंचकर पहले दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद यहां आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि पीर औलिया या हनुमान किसी धर्म के नहीं होते वे सभी के होते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
किसानों से किया यह वादा
उन्होंने कहा कि यह आलू उत्पादन का क्षेत्र है। वर्ष 2014 में सरकार ने किसानों को फसल की लागत मूल्य का डेढ़ गुना देने का वादा किया था। वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार आने पर आलू का समर्थन मूल्य एक हजार से 1200 रुपये रखा जाएगा।
कोल्ड स्टोरेज को बिजली सब्सिडी पर मिलेगी। राजबब्बर ने खुद को आगरा का बेटा बताते हुए दोहराया कि फतेहपुर सीकरी की जनता की इच्छा पर वे चुनाव लडे़ंगे। बता दें कि 2014 में राजबब्बर यहां से चुनाव लड़ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर चादरपोशी के बाद सोमवार को बटेश्वर में जाकर शिव मंदिरों के दर्शन करुंगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बालकृष्ण शर्मा, राजीव जैन, तेजप्रकाश उपाध्याय, बंटी सिसौदिया, समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।