{"_id":"6a5e8c3a9cc627c2f9066b26","slug":"rainwater-not-conserved-20-crore-wasted-in-schools-agra-news-c-421-1-sagr1007-12941-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सहेजा नहीं बारिश का पानी, स्कूलों में 20 करोड़ रुपये बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सहेजा नहीं बारिश का पानी, स्कूलों में 20 करोड़ रुपये बर्बाद
Tue, 21 Jul 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
आगरा। मानसून में अमृत बरस रहा है, लेकिन 20 करोड़ रुपये खर्च करके जिले के 1915 स्कूलों में लगाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का फायदा नहीं मिल रहा है। स्कूल की छत से पानी जमीन में लाने के लिए लगाए गए पाइप टूटे हैं तो कई स्कूलों में यह गायब हैं। पांच फीट गहरे बनाए पिट चोक हैं और इनकी एक बार भी सफाई नहीं हुई। डार्क जोन में पहुंचे जिले में भूगर्भ जल स्तर को सुधारने के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में तीन साल पहले इन्हें लगाया गया था। तभी गड़बड़ी की शिकायतें हुईं, लेकिन एक स्कूल में भी सुधार नहीं किया गया।
पिट चोक, पाइप का पता नहीं
लादूखेडा। परिषदीय स्कूलों में लगाए गए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के पिट चोक हो चुके हैं और पाइपों का पता नहीं है। ज्यादातर स्कूलों में पाइप टूटे हैं या गायब हैं। इससे बारिश का पानी पिट में जा नहीं रहा है। शिक्षकों ने बताया कि प्रधानों को इसके बारे में बताया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बारिश का पानी सहेजने के लिए 5 फुट गहरे गड्ढे खोदकर विद्यालयों की छतों से गड्ढों तक पाइप लगाए गए थे। यही हाल फतेहाबाद का है, जहां पूठपुरा के स्कूल में चार माह में ही पाइप गायब हो गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोला सिंह यादव ने बताया कि तीन साल पहले लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में घटिया गुणवत्ता के पाइप लगाए गए थे। वह टूट जाने से रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं हो पा रही है। संवाद
सैयां के 126 स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम खराब
सैयां। ब्लॉक के 126 परिषदीय विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निष्क्रिय पड़ा है। ग्राम पंचायतों की ओर से हर स्कूल पर एक लाख से 1.40 लाख रुपये खर्च हुए थे ताकि बारिश का पानी सीधे पाताल में जाए और भूजल स्तर बढ़े, लेकिन अब इनके पाइप ही गायब हैं। शिक्षकों ने प्रधानों को पाइप टूटने की सूचना दी थी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अछनेरा के गांव पुरामना में प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामसिंह ने बताया कि रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम कारगर नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
- वर्जन
विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे ताकि जल्द से जल्द खराब पड़े रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ठीक कराकर प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
डॉ. राकेश सिंह- बेसिक शिक्षा अधिकारी