{"_id":"6108000e8ebc3e8415213df9","slug":"rain-water-harvesting-system-will-also-be-installed-in-anganwadi-center-buildings-agra-news-agr5021664142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में भी स्थापित कराया जाएगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में भी स्थापित कराया जाएगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वर्षा जल संचयन की दिशा में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग भी कदम आगे बढ़ाएगा। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश सीडीपीओ के साथ मुख्य सेविका को दिए हैं।
लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा था। उन्होंने जिले भर में स्थापित 2540 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में कहां-कहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को स्थापित किया है और कहां नहीं इसकी रिपोर्ट जिले की सभी सीडीपीओ से मांगी है। सीडीपीओ को निर्देश दिए हैं कि वह ब्लॉक के बीडीओ के माध्यम से इसको स्थापित करने की दिशा में पहल करें।
परियोजनावार-आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या
जसराना 134
फिरोजाबाद प्रथम 219
फिरोजाबाद द्वितीय 442
फिरोजाबाद ग्रामीण 285
अरांव 138
एका 240
खैरगढ़ 195
शिकोहाबाद 213
मदनपुर 215
टूंडला 233
कोटला 226
कुल 2540
-आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के संबंध में सिंचाई विभाग से पत्र मिला था। इस मामले में सभी सीडीपीओ से कितने भवनों में इसकी स्थापना की गई है और कुछ स्थानों पर ब्लॉक के माध्यम से स्थापना हो सकती है तो पहल की जाएगी।
विज्ञापन
आभा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी