फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain water harvesting: 98.28 crore liters of water will be deposited in 702 ponds of Agra

पहल: आगरा के 702 तालाबों में जमा होगा बारिश में 98.28 करोड़ लीटर पानी

Fri, 30 Jul 2021 10:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Jul 2021 10:41 AM IST
सार

जिले में 15 ब्लॉक में 12 ब्लॉक डार्क जोन हैं। ऐसे में पानी की दोहरी समस्या खड़ी हो रही है। एक तरफ भूजल स्तर में गिरावट आ रही है, दूसरी तरफ भूजल खारा होने के कारण पीने लायक नहीं रहा। ऐसे में विकास विभाग ने मनरेगा के तहत इस साल जीर्णोद्धार के लिए 761 तालाब चिह्नित किए हैं।

विज्ञापन
Rain water harvesting: 98.28 crore liters of water will be deposited in 702 ponds of Agra
फतेहाबाद में बनाया गया तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के पानी को सहेजने के लिए तालाब भी तैयार हैं। 15 ब्लॉक में 702 सूखे तालाबों की खोदाई व सफाई की गई है। जिनमें अब बारिश का 98.28 करोड़ लीटर पानी एकत्र हो सकता। इन तालाबों की जल भंडारण क्षमता 9.82 लाख घन मीटर है। 18 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों ने दो महीने में इन तालाबों को बारिश का पानी बचाने के लिए आकार दिया है।

विज्ञापन

जिले में 15 ब्लॉक में 12 ब्लॉक डार्क जोन हैं। ऐसे में पानी की दोहरी समस्या खड़ी हो रही है। एक तरफ भूजल स्तर में गिरावट आ रही है, दूसरी तरफ भूजल खारा होने के कारण पीने लायक नहीं रहा। ऐसे में विकास विभाग ने मनरेगा के तहत इस साल जीर्णोद्धार के लिए 761 तालाब चिह्नित किए हैं। जिनमें 702 तालाबों की खोदाई पूर्ण हो गई है। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मंगल यादव ने बताया कि 20 से अधिक तालाबों का क्षेत्रफल एक से दो हेक्टेयर तक है। सभी तालाबों का औसत क्षेत्रफल करीब 2000 वर्ग मीटर मानकर वर्षा जल भंडारण क्षमता का आंकलन किया है। इन तालाबों में दो से तीन फीट तक पानी इकठ्ठा होगा। अधिक बारिश होने पर पांच फीट तालाबों में पानी भरा जा सकता है। 
विज्ञापन

किनारों पर पार्क बनाने की योजना
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने बताया कि जिन तालाबों का जीर्णोद्धार कराया है उनके किनारों पर पार्क विकसित किए जाएंगे। जहां पौधरोपण के अलावा बैठने के लिए बेंच होंगी। सौर्दयीकरण कर तालाबों पर आने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। जिससे वह तालाबों के संरक्षण के प्रति जागरूक बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पहलू ये भी... तालाबों से नहीं हटे कब्जे
जिले में 139 तालाबों पर कब्जे हैं। इनका क्षेत्रफल 21 हेक्टेयर से अधिक है। एक साल से प्रशासन की लापरवाही के कारण तालाबों से कब्जे नहीं हट सके। इनमें 12 से अधिक ऐसे तालाब हैं जिन्हें मिट्टी डालकर दबंगों ने समतल कर दिया है। इनके संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार का कहना है कि तालाबों से कब्जे हटाने के लिए सभी एसडीएम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। धारा 67 के तहत जिन मुकदमों में निर्णय हो गए हैं उनमें 18 से अधिक कब्जेदारों को तालाब भूमि से बेदखल किया है।

शहर में 49 तालाब, 32 पर अतिक्रमण
नगर निगम क्षेत्र में 49 तालाब राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हैं। जिनमें 32 तालाबों पर अतिक्रमण है। नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जिन तालाबों पर कब्जे हैं उनका सर्वे कराया है। पांच तालाबों पर मुकदमे विचाराधीन हैं, उनमें निगम पैरवी करेगा। बाकी 10 तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए उनकी फैंसिंग कराई जा रही है। तालाब भूमि पर कब्जा रोकने के लिए बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

ये कैसी स्मार्ट सिटी: ताजनगरी की सड़कों से बारिश का पानी उतरा तो सामने आई यह हकीकत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed