{"_id":"5d38924b8ebc3e6c98749287","slug":"rain-mainpuri-news-agr3977066123","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने गिराया गर्मी का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने गिराया गर्मी का पारा
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बीच स्कूल से लौटती छात्राएं। अमर उजाला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुधवार को आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों के तन और मन भींग गए। इससे लोगाें को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। बीते दो दिनों से उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। उधर, बारिश होते ही किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी।
बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। अधिकतम तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं उमस के चलते लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। हर कोई बारिश के लिए आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा था। लेकिन बारिश नहीं हो रही थी।
बुधवार को सुबह भी आसमान में बादल छाए, दोपहर दो बजे आसमान में छाए काले बादले झूम के बरसे। आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। शहर में अब तक अधिकतम 22.4 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन बुधवार को ये आंकड़ा 37.8 मिमी पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बारिश के साथ बच्चे भी खूब झूमे
बारिश शुरू हुई तो गर्मी से परेशान बच्चों ने जमकर मस्ती की। स्कूल और कोचिंग से लौटते वक्त बच्चे बारिश में भीगते नजर आए। वहीं शाम को मौसम सुहावना होने के बाद पार्कों और बाजारों में भी रौनक नजर आई।
शहर में बारिश पर एक नजर
- 6 जुलाई- 22.4 मिमी
-10 जुलाई- 8 मिमी
-11 जुलाई- 20.40 मिमी
-16 जुलाई- 4.8 मिमी
-17 जुलाई-1.4 मिमी
-21 जुलाई- 5 मिमी
-24 जुलाई- 37.8 मिमी