मथुरा में मानसून: आधा घंटे की बारिश में चारों ओर 'पानी ही पानी', जलभराव जनता के लिए बना 'मुसीबत'
मथुरा में शाम को करीब आधा घंटा की बारिश आफत बनकर आई लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के तीसरे सोमवार को आधा घंटे हुई तेज बारिश से शहर में चहुंओर फिर जलभराव हो गया। ऐसा कोई स्थान नहीं था, जहां पानी न भरा हो। रेलवे पुलों के नीचे भी जलभराव ने आवागमन बाधित कर दिया। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम को बारिश शुरू होते ही शहर के होलीगेट, छत्ता बाजार, आर्यसमाज रोड, चौक बाजार, घीयामंडी, स्वामीघाट, सदर बाजार, डीगगेट, मिलन तिराहा, मसानी चौराहा, जयसिंहपुरा, सदर बाजार, महोली रोड, कृष्णानगर, आंबेडकर कॉलोनी, मधुवन एंक्लेव, डैपिंयर नगर, क्वालिटी चौराहा, भूतेश्वर रेलवे पुल, नया बस अड्डा रेलवे पुल, पुराना बस अड्डा रेलवे पुल, कच्ची सड़क, वृंदावन गेट, महाविद्या कॉलोनी, सरस्वती कुंड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। पानी भरने से पैदल चलने वालों व वाहन चालकों को रेलवे पुलों के नीचे से निकलने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
जनभराव के कारण कई वाहन भी बंद हो गए। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि जलभराव होता जरूर है, पर अब पानी रेलवे पुलों और शहर में नहीं रुकता है। कारण यह है कि नाला सफाई होने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है।