{"_id":"5f4b6a9b05baa54521534904","slug":"rain-in-agra-khow-weather-forecast-for-next-day-of-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: रिमझिम बारिश से मिली गर्मी से राहत, जारी है बादलों की लुकाछिपी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: रिमझिम बारिश से मिली गर्मी से राहत, जारी है बादलों की लुकाछिपी का खेल
Sun, 30 Aug 2020 02:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:30 PM IST
सार
रविवार तड़के रिमझिम बारिश शुरू हो गई। सूरज को काले बादलों ने अपने आगोश में ले लिया। दोपहर तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कुछ दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लेकिन शनिवार की रात को हुई रिमझिम बारिश से थोड़ी राहत मिली। वहीं रविवार सुबह से रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक-दो दिन बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी रहेगा और रिमझिम बारिश पड़ने की पूरी संभावनाएं हैं।
शनिवार को शहर में रात नौ बजे के बाद कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। शनिवार को दोपहर से ही बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई थी। बादल छाए रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी।
रात में हवाएं चलने के साथ ही काले बादल छाए और रिमझिम शुरू हो गई। देर रात तक कहीं रिमझिम और कहीं तेज बारिश हुई। वहीं रविवार तड़के रिमझिम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
सूरज को काले बादलों ने अपने आगोश में ले लिया। दोपहर तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। कई दिनों से सूरज की गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार का दिन सुहावना मिला।