फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain in agra but temrature high

बूंदाबांदी के बावजूद नरम नहीं हुआ पारा

Sun, 21 Feb 2016 02:10 AM IST
आगरा ब्यूराे
आगरा ब्यूराे Updated Sun, 21 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
rain in agra but temrature high
फरवरी में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव की स्थिति बनी हुई है। कभी पारा सामान्य से 9 डिग्री ऊपर तो कभी बूंदाबांदी। लेकिन सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान के कारण गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी रुक-रुक कर दोपहर तक जारी रही। शनिवार को एक मिमी बारिश हुई, जबकि दिन में पारा 27.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 9 डिग्री ऊपर है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। पहाड़ों पर जारी बर्फवारी और बारिश के चलते रविवार रात से मैदानों में सर्द हवा का असर पड़ सकता है। इससे तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्पियों का सामान भीगा
ताज महोत्सव में आए शिल्पियों को शनिवार सुबह बूंदाबांदी से नुकसान झेलना पड़ा। मुख्य प्रवेश द्वार पर वुडन वर्क, पंजाब की फुलकारी, कालीन आदि भीगकर खराब हो गए। सुबह जिस समय बूंदाबांदी हुई, अधिकांश शिल्पी सो रहे थे और ज्यादातर सामान स्टालों के बाहर रखा हुआ था। कपड़े, कालीन, फूलों सहित खुर्जा पॉटरी पर बारिश ने असर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed