फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain can bring relief from heat from 9 to 11 August

नौ अगस्त से 11 अगस्त तक बारिश दिला सकती है गर्मी से राहत

Sun, 08 Aug 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Rain can bring relief from heat from 9 to 11 August
मैनपुरी। गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही बारिश राहत दिला सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र ने नौ से 11 अगस्त के बीच बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश होती है तो गर्मी से राहत मिलने के साथ ही फसलों को संजीवनी मिल जाएगी।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। तेज धूप और उमस के चलते लोग परेशान हैं। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारीमौसम के पूर्वानुमान के अनुसार जल्द ही बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नौ से 11 अगस्त के बीच बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बरसात होने की प्रबल संभावना है। बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिल जाएगी। वर्तमान में खेतों में धान की फसल है, जो पानी के अभाव में सूख रही है। किसान निजी संसाधनों से सिंचाई कर रहे हैं, उन पर बोझ अधिक पड़ रहा है, ऐसे में किसानों को बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

----
रविवार को 33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
रविवार का दिन गर्मी और उमस के चलते परेशानी भरा रहा। दिन में धूप और उमस के चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। कई बार दिन में बादल छाए, लेकिन बारिश न होने के चलते राहत नहीं मिल सकी। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed