{"_id":"66e9bf2c79df6d36e505d557","slug":"rain-accompanied-by-strong-wind-paddy-crop-scattered-in-fields-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-124122-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, खेतों में बिछी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, खेतों में बिछी धान की फसल
Tue, 17 Sep 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बारिश अब फसलों के लिए आफत बनती जा रही है। मंगलवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में ही बिछ गई। वहीं बाजरा की फसल भी झुक गई। अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो बाजरा की फसल भी गिर जाएगी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है।
मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे के करीब अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। 15 मिनट तक तेज हवा के साथ ही बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। दरअसल धान की फसल में इन दिनों बाल निकल रही है। इसके चलते धान के पौधे के ऊपरी हिस्से में वजन बढ़ गया है। ऐसे में जब नीचे पानी भरा है और हवा चलती है तो पौधे गिर जाते हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि धान की फसल गिरने के बाद अगर नीचे पानी भरा रहता है तो दाना बदरंग और खोखला होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
इसी तरह बाजार की फसल का भी हाल कुछ ऐसा ही है। किसान चिंतित हैं कि अगर बारिश नहीं रुकी तो दोनों ही फसलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है।