{"_id":"6144d8528ebc3e79d351c3e9","slug":"rain-accompanied-by-strong-wind-overnight-damage-to-crops-mainpuri-news-agr5079272172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर तेज हवा के साथ हुई बारिश, फसलों में हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर तेज हवा के साथ हुई बारिश, फसलों में हुआ नुकसान
विज्ञापन
शहर में बारिश के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार को रात भर हुई झमाझम बारिश फसलों के लिए मुसीबत बन गई। शहरी क्षेत्र में जहां जलभराव से लोग परेशान रहे तो वहीं ग्रामीण अंचल में फसलों में भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को भी तेज बारिश होने के चलते लोग परेशान रहे।
बृहस्पतिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश रात के बाद शुक्रवार को भी जारी रही। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से अब लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। शहर से लेकर कस्बों तक निचले मोहल्ले और सरकारी भवनों में जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। पूरी रात बारिश के बाद शुक्रवार को भी दिन में तेज बारिश होने से जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे तक जिले में लगभग सौ मिलीमीटर बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
खेतों में खड़ी बाजरा और धान की फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। इसके अलावा आलू की बुवाई के लिए तैयार किए गए खेतों में भी जलभराव हो गया है। इससे कम से कम 15 दिन तक आलू की बुवाई का काम पिछड़ जाएगा। बारिश की अगर बात करें तो शुक्रवार शाम को भी आसमान में घने बादल छाए रहे, इससे बारिश की आशंका अब भी बनी हुई है।