फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railways, trains cancalled

ट्रेन रद होने पर भटकते रहे यात्री

Thu, 03 Oct 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
railways, trains cancalled
कासगंज में मथुरा ट्रैक की ट्रेन निरस्त होने के बाद स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मथुरा ट्रैक की ओर आने जाने वाली चार ट्रेनें रेलवे ने गुरुवार को रद्द कर दीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम यात्री तो बसों का विकल्प तलाश कर गंतव्य के लिए चले गए। कई यात्रियों ने अनजाने में टिकट भी खरीद लिए। उन्हें ट्रेन निरस्तीकरण की जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन

मथुरा ट्रैक पर दो एलएचएस (सीमित ऊंचाई वाले सब वे) बनाए जा रहे हैं। सब वे बनाए जाने का काम गुरुवार को शुरू किया। इस दौरान मथुरा ट्रैक की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 55337 जो सुबह 5 बजे कासगंज से मथुरा के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन रद्द रही।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 55338 मथुरा से सुबह 10:40 बजे चलकर दोपहर 2:40 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन को रद्द किया गया। इसके अलावा दोपहर 12:10 बजे कासगंज से रवाना होने वाली 55339 और मथुरा से रात 9 बजे कासगंज की ओर चलने वाली ट्रेन संख्या 55340 को रद्द किया गया। चार ट्रेनें रद्द होने से मथुरा जाने आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री तो बसों का विकल्प ढूंढकर निकल गए, जबकि तमाम यात्री शाम 5:30 बजे जाने वाली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 और 24 अक्तूबर को भी निरस्त रहेंगी ट्रेनें
गुरुवार को निरस्त की गईं मथुरा ट्रैक की चारों ट्रेनें एलएचएस कार्य के चलते 10 और 24 अक्तूबर को भी निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कानपुर ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन 55326 और 55325 ट्रेन 17 व 18 अक्तूबर को निरस्त रहेंगी। यहां बता दें कि शुक्रवार को यह ट्रेनें विधिवत निर्धारित समय पर चलेंगी।
प्रभावित हुआ 40 से 45 हजार रुपये तक का राजस्व
ट्रेनें निरस्त होने के कारण कासगंज जंक्शन स्टेशन पर टिकट बिक्री प्रभावित हुई। रेलवे वाणिज्य अधीक्षक एके वर्मा के मुताबिक 40 से 45 हजार रुपये तक का राजस्व ट्रेने रद्दे होने के कारण प्रभावित हुआ है।
यात्रियों की बात-
- ट्रेन निरस्त होने की कोई जानकारी नहीं थी। टिकट काउंटर से टिकट ले ली। स्टेशन आने पर पता चला कि आज गुरुवार दोपहर को मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन निरस्त है। ट्रेन निरस्त होने से परेशानी हुई। रविंद्र कुमार, सहसवान।
- मथुरा में जरूरी काम से जाना है। शाम तक पहुंचना जरूरी है, लेकिन ट्रेन निरस्त होने के कारण अब समय से नहीं पहुंच पाएंगे। बस से यात्रा करने के लिए पर्याप्त रुपये नहीं हैं। दरवेश कुमार, बहोरा।
- ट्रेन निरस्त हो जाने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के साथ मथुरा जाना है। मजबूरन अब शाम की ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पर रुके हुए हैं। प्रदीप कुमार, उझानी।
- स्टेशन पर पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिला।बाद में पता चला कि ट्रेन निरस्त है। इससे पहले हम मथुरा जाने के लिए टिकट ले चुके हैं। टिकट वापसी में बीस रुपये कटौती हो रही है। देवेंद्र सिंह, नगरिया।

- सीमित ऊंचाई वाले सब वे बनाए जाने के कारण ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय पूर्व में लिया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही ट्रेन निरस्त की गई हैं। अगली कुछ निर्धारित तिथियों में भी ट्रेनें निरस्त रहेंगी- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed