{"_id":"5dbb16b18ebc3e93ce4fcab1","slug":"railways-train-kasganj-news-agr4130926123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा ट्रैक की चार ट्रेनें रद्द, भटकते यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा ट्रैक की चार ट्रेनें रद्द, भटकते यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मथुरा ट्रैक पर दौड़ने वाली ट्रेनों में से चार पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को रद्द रहीं। ट्रैक पर मरम्मत का कार्य पूरा किए जाने के लिए रेलवे ने दो अप और दो डाउन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया। ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को इधर उधर भटकना पड़ा।
मथुरा ट्रैक पर दो एलएचएस (सीमित ऊंचाई वाले सब वे) बनाए जा रहे हैं। सब-वे बनाए जाने का काम रेलवे ने गुरुवार को शुरू किया। इस दौरान मथुरा ट्रैक की ओर जाने वाली डाउन ट्रेन संख्या 55337 जो सुबह 5 बजे कासगंज से मथुरा के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन रद्द रही। अप ट्रेन संख्या 55338 मथुरा से सुबह 10:40 बजे चलकर दोपहर 2:40 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन को रद्द किया गया। इसके अलावा दोपहर 12:10 बजे कासगंज से रवाना होने वाली डाउन ट्रेन संख्या 55339 और मथुरा से रात 9 बजे कासगंज की ओर चलने वाली अप ट्रेन संख्या 55340 को रद्द किया गया। चार ट्रेनें रद्द होने से मथुरा जाने आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री तो बसों का विकल्प ढूंढकर गंतव्य की ओर चले गए, जबकि तमाम यात्री शाम 5:30 बजे जाने वाली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही जमे रहे।
स्टेशन पर नहीं, अधिकृत केंद्रों पर बिकी टिकट
कासगंज। ट्रेनें निरस्त होने के कारण रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर तो टिकट की बिक्री नहीं की गई। जबकि रेलवे द्वारा अधिकृत टिकट केंद्र जो स्टेशन के बाहर बने हैं वहां संचालक निरस्त ट्रेनों के लिए भी टिकटें बांटते रहे। जिससे कई यात्री टिकट लेेने के बाद मजबूरन दूसरी ट्रेन के इंतजार में शाम तक स्टेशन पर ही रुके रहे।
विज्ञापन
सब-वे बनाए जाने के कारण ट्रेनें निरस्त की गईं थीं। शुक्रवार से यह ट्रेनें निर्धारित समय पर गंतव्य की ओर दौड़ेंगी। रेलवे ने अंडरपास पुलों का निर्माण कर लिया है। राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।