{"_id":"69d32add4a2a5169f70df719","slug":"railways-tighten-grip-workshop-on-ticket-fraud-and-special-drive-against-overcharging-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: टिकट फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा, ओवरचार्जिंग रोकने को चला विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: टिकट फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा, ओवरचार्जिंग रोकने को चला विशेष अभियान
Mon, 06 Apr 2026 09:09 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:09 AM IST
सार
रेलवे ने टिकटों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कार्यशाला आयोजित कर चेकिंग स्टाफ को सतर्कता और तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही खानपान यूनिटों में ओवरचार्जिंग और गुणवत्ता जांच के लिए 10 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने यूटीएस-एटीवीएम टिकटों में संभावित फ्रॉड की रोकथाम के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों आगरा फोर्ट, ईदगाह, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट एवं धौलपुर जंक्शन से संबंधित चेकिंग स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इसमें यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) एवं एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के माध्यम से जारी टिकटों के दुरुपयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। चेकिंग स्टाफ को यात्रियों के टिकटों के सत्यापन की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
मूल्य से ज्यादा वसूली रोकने के लिए विशेष अभियान
रेलवे आगरा मंडल की ओर से खानपान यूनिटों पर निर्धारित दर से ज्यादा वसूली (ओवरचार्जिंग) रोकने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 10 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आगरा फोर्ट, ईदगाह, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट और धौलपुर जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर खानपान निरीक्षकों एवं वाणिज्य निरीक्षकों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खानपान यूनिटों की जांच की जा रही है, जिसमें यात्रियों के साथ व्यवहार, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और निर्धारित दरों के अनुरूप मूल्य वसूली (ओवरचार्जिंग) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत या ओवरचार्जिंग की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।