{"_id":"65695af66dfa28cc040061f3","slug":"railways-reduced-frequency-of-trains-problems-of-passengers-increased-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: रेलवे ने ट्रेनों के फेर किए कम, यात्रियों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: रेलवे ने ट्रेनों के फेर किए कम, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Fri, 01 Dec 2023 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:33 AM IST
सार
अजमेर सियालदह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में मार्च तक फेरे घटाए गए हैं। दिसंबर से मार्च तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जंक्शन पर विकास कार्य के चलते 297 ट्रेनों का संचालन 5 फरवरी तक प्रभावित होने के बाद यात्रियों के लिए एक और परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने 31 मार्च तक कई ट्रेनों के फेरे कम कर दिए हैं।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14011 आगरा कैंट-होशियारपुर, गाड़ी संख्या 14012 होशियारपुर-आगरा कैंट, गाड़ी संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर, गाड़ी संख्या 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट के फेरे कम कर दिए हैं। दिसंबर से मार्च तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
उदयपुर-खजराहो एक्सप्रेस में बढ़ाए कोच
रेलवे ने गाड़ी संख्या 19666-19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से एक से 31 दिसंबर तक और खजुराहो से 3 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक एक साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोत्तरी कर दी है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा ऑडिट में परखे मानक
अपर मंडल रेल प्रबंधक असद सईद के नेतृत्व में आगरा मंडल के कैंट-उदीमोड सेक्शन, बाह स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का ट्रैक परखा। इसमें टीम ने क्लिप, रेलवे ट्रैक, एसईजे समेत अन्य मानकों पर सुरक्षा ऑडिट की गई। इसके अलावा डीआरएम ने एत्मादपुर और छलेसर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए ट्रैक की हालत देखी। स्टेशन मास्टर से सुरक्षा संबंधी और यात्रियों से भी सुविधाओं की जानकारी की।