{"_id":"663ef1b0fefd0c92be0e1aff","slug":"railways-purchased-24-atvm-now-there-will-be-no-queue-for-train-to-platform-ticket-discount-in-fare-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने खरीदीं 24 एटीवीएम: ट्रेन से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक के लिए अब नहीं लगेगी कतार, किराए में मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने खरीदीं 24 एटीवीएम: ट्रेन से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक के लिए अब नहीं लगेगी कतार, किराए में मिलेगी छूट
Sat, 11 May 2024 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 09:48 AM IST
सार
एटीवीएम मशीन लगने से आगरा कैंट, किला और राजामंडी स्टेशन और ईदगाह स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें टिकट के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
train new
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से टिकट बिक्री बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे आगरा के 4 स्टेशनों पर 12 एटीवीएम और लगाने जा रहा है। इन मशीनों की खरीद हो गई है। इससे यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल के 9 स्टेशनों के लिए 24 एटीवीएम खरीदी गईं हैं। इसमें से आगरा के 4 स्टेशनों पर 12 मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें आगरा कैंट स्टेशन 5, आगरा किला स्टेशन पर 3, ईदगाह स्टेशन पर 2 और राजा की मंडी स्टेशन पर 2 एटीवीएम लगाई जाएंगी। इन स्टेशनों पर पहले से ही एटीवीएम लगी है। एटीवीएम से टिकट लेने पर किराए में 3 फीसदी की छूट भी मिलती है।