{"_id":"6621438a29e54984260da3b3","slug":"railways-has-started-six-more-special-trains-for-summer-holidays-in-agra-division-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर स्पेशल: रेलवे ने बढ़ाई छह ट्रेनें...यात्रियों को सुविधा; बुकिंग के लिए मारामारी से राहत, देखें रूट चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर स्पेशल: रेलवे ने बढ़ाई छह ट्रेनें...यात्रियों को सुविधा; बुकिंग के लिए मारामारी से राहत, देखें रूट चार्ट
Thu, 18 Apr 2024 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:34 PM IST
सार
समर स्पेशल ट्रेनें आगरा फोर्ट स्टेशन और अछनेरा स्टेशन से होकर गुजरेंगी। आगे पढ़ें और जानें समय सारिणी व रूट...
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के लिए 6 विशेष ट्रेनें और शुरू की हैं। इनका आगरा फोर्ट और अछनेरा स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेनों में बुकिंग के लिए मारामारी को देख रेलवे ने यह व्यवस्था की है। इससे गर्मी में छुट्टियां मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 9031-9032 वलसाड-गोरखपुर-वलसाड का संचालन शुरू हो गया है। इसमें स्लीपर के 16 और एसएलआर-डी के दो कोच शामिल हैं। ये आगरा फोर्ट स्टेशन पर सुबह 7.40 पर आएगी। 10 मिनट का ठहराव है। वापसी पर रात 8 बजे आकर 8.10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 9047-9048 उधना-मालदा टाउन-उधना एक्सप्रेस भी आगरा फोर्ट स्टेशन से होकर गुजरेगी। ये दोपहर 2.40 पर आकर 3 बजे रवाना होगी। वापसी पर सुबह 7 बजे आएगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। इसमें सामान्य के 18, चेयरकार के दो और एसएलआर-डी के दो समेत 22 कोच हैं।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 9489-9490 साबरमती-गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस शुक्रवार से चलेगी। ये अछनेरा स्टेशन से सुबह 8.55 पर आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 8.57 पर रवाना होगी। वापसी पर शाम 4.35 बजे आकर 4.37 बजे रवाना होगी। आगरा फोर्ट स्टेशन पर सुबह 9.40 पर आएगी। 5 मिनट ठहरेगी। वापसी पर दोपहर 3.30 बजे आकर 3.30 बजे रवाना होगी। इसमें एसी द्वितीय के 2, एसी तृतीय के 6, स्लीपर के 8, सामान्य के 4, एसएलआर-डी और एसएलआर के एक-एक कोच हैं।