फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways has increased number of trips for special train running between Mumbai and Surat

त्योहार पर सफर होगा आसान: मुंबई-सूरत जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, स्पेशल ट्रेन के लगेंगे अतिरिक्त फेरे

Thu, 29 Oct 2026 11:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 29 Oct 2026 11:29 PM IST
सार

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। ऐसे में सूरत-मुंबई का सफर आसान होगा।

विज्ञापन
Railways has increased number of trips for special train running between Mumbai and Surat
ट्रेन।

विस्तार

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन के नवंबर में दो अतिरिक्त फेरे होंगे। ट्रेन से क्षेत्र के लोगों को मुंबई, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, टूंडला, कानपुर और गोरखपुर तक यात्रा में आसानी होगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक और आठ नवंबर को चलेगी। यह अगले दिन सुबह 4:15 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 4:17 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस दो और नौ नवंबर को चलेगी। 
विज्ञापन


यह ईदगाह स्टेशन पर दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:17 बजे रवाना होगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे। इनमें आठ सामान्य, 11 स्लीपर, एक पेंट्रीकार और दो अन्य कोच शामिल हैं। स्लीपर कोच भी अनारक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed