{"_id":"696b38633a027beca30d4e55","slug":"railways-fine-570-passengers-3-52-lakh-for-ticketless-and-irregular-travel-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा...शौचालय तो कोई कैंटीन में छिपा, फिर भी बच न सके; वसूला गया इतना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा...शौचालय तो कोई कैंटीन में छिपा, फिर भी बच न सके; वसूला गया इतना जुर्माना
Sat, 17 Jan 2026 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:52 PM IST
सार
आगरा में तीन स्टेशनों पर जांच दल ने चेकिंग के दौरान 570 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। इनसे 3.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने तीन स्टेशनों पर जांच कर बेटिकट समेत अनियमित यात्रा करने वाले 570 यात्रियों को पकड़ा है। इनसे 3.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। टीम से बचने के लिए कई बेटिकट यात्री शौचालय में छिप गए। इनको बाहर निकालते हुए जुर्माना वसूला गया।
मंडल परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट, आगरा किला और मथुरा जंक्शन पर जांच की। इसमें 291 बेटिकट यात्री पकड़े। टीम से बचने के लिए कुछ शौचालय में भी छिप गए थे, इनको बाहर निकाला। टिकट दिखाने के लिए कहा तो ये बहाने बनाने लगे। इन बेटिकट यात्रियों से 2.21 लाख रुपये जुर्माना लिया है। 270 यात्री ऐसे पकड़े जो स्लीपर और एसी बोगी में बैठे हुए थे, जबकि इनका टिकट सामान्य बोगी का था।

इनसे 1.28 लाख रुपये जुर्माना लिया है। तीन यात्रियों को बिना बुक कराए सामान लेकर जाते हुए पकड़ा, इनसे 1600 रुपये जुर्माना लिया है। परिसर में खाने पीने के पाउच फेंकने और गंदगी करने पर छह यात्रियों से 900 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
फरह का फाटक संख्या 523 पांच दिन तक रहेगा बंद
आगरा-मथुरा रेल खंड के फरह के मध्य स्थित फाटक संख्या 523 रविवार से पांच दिन तक बंद रहेगा। यहां मरम्मत कार्य किया जाना है। मंडल परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि फाटक संख्या 523 बंद करने के बाद ही मरम्मत कार्य हो सकेगा। ये फाटक 18 से 23 जनवरी तक बंद रहेगा। सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक तौर पर वाहनों को फाटक संख्या 524 और 522 से गुजारा जाएगा।