फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railways caught two thousand passengers travelling without ticket by running special campaign In Agra

Agra: रेलवे ने चलाया विशेष अभियान, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए 2266 यात्री, 14 लाख जुर्माना वसूला

Mon, 06 Mar 2023 09:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 09:45 PM IST
सार

आगरा में रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो हजार से अधिक यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इनसे करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
railways caught two thousand passengers travelling without ticket by running special campaign In Agra
आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में होली के चलते रेलवे ने 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट के यात्रा कर रहे 2266 लोगों को पकड़ा। ट्रेन और स्टेशन पर गंदगी करने पर 239 यात्रियों पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

48 घंटे का विशेष जांच अभियान चलाया

वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में आगरा किला समेत अन्य स्टेशनों पर 48 घंटे का विशेष जांच अभियान चला। इसमें 2266 लोग बिना टिकट पकड़े। इनसे 13 लाख 74 हजार 290 रुपये जुर्माना वसूला। बिना बुक किए सामान लेकर जाने पर एक यात्री से 1540 रुपये जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन

गंदगी करने पर 239 यात्रियों पर लगाया जुर्माना

स्टेशन पर गंदगी और कचरा फेंकने पर 239 यात्रियों से 70470 रुपये और रेल लाइन पार करने पर 11 और महिला-दिव्यांग कोच में बिना आरक्षित यात्रा करने पर 23 यात्रियों को पकड़ा है। इनको रेलवे न्यायालय में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने इनसे 7500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 12 मार्च वैकल्पिक रास्ते से गुजरेंगे वाहन

उत्तर मध्य रेलवे आगरा-बांदीकुई रेल पथ पर 10 से 12 मार्च तक अनुरक्षण कार्य होना है। इसके चलते रेल प्रशासन ने 10 की सुबह सात बजे से 12 मार्च की रात नौ बजे तक गेट संख्या 39 से सड़क यातायात बंद रहेगा। फाटक संख्या 39 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक संख्या 38 इकरण-भरतपुर के बीच से गुजारा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed