फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway Update: Booking In Trains Full No Seats Till Holi

Railway News: फुल हो गई इन 10 ट्रेनों में बुकिंग, होली तक सीटें नहीं; एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग

Sun, 03 Mar 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 10:19 AM IST
सार

होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किल है। रेलवे के मुताबिक अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। होली पर घर जाने के लिए मालवा , झेलम और गोवा एक्सप्रेसकी स्लीपर क्लास में लंबी वेटिंग है। 
 

विज्ञापन
Railway Update: Booking In Trains Full No Seats Till Holi
यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के चलते ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना टिकट बुक हो रहे हैं। स्लीपर के लिए सबसे लंबी वेटिंग है। 10 से अधिक ट्रेनों में बुकिंग के लिए ज्यादा मारामारी है। ऐसे में रेलवे की विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


आगरा कैंट, आगरा फोर्ट स्टेशन, राजा की मंडी समेत अन्य स्टेशनों से रोजाना 250 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। होली 25 मार्च को है। कामकाजी लोग अपने घरों में त्योहार मनाने जाएंगे। इसके चलते अब टिकट बुक कराने वालों को लंबी वेटिंग चल रही है। सबसे ज्यादा मालवा एक्सप्रेस (12919), झेलम एक्सप्रेस (11077), मंगला एक्सप्रेस (12618), गोवा एक्सप्रेस (12780), पंजाब मेल (12138), कोटा एक्सप्रेस (13238), छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238), मरुधर एक्सप्रेस (14864), जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट (12308) और मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22222) में सबसे ज्यादा मारामारी है।
विज्ञापन


 शास्त्रीपुरम निवासी मोहित आहूजा का कहना है कि होली पर परिवार के साथ पंजाब जाना है, रिजर्वेशन के लिए लंबी वेटिंग है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर 8-10 ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए लंबी वेटिंग है। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने के साथ फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed