फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway trial successful, supply to Kasganj from Badaun TSS

रेलवे का ट्रायल सफल, बदायूं टीएसएस से मिली कासगंज को आपूर्ति

Wed, 15 Sep 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Railway trial successful, supply to Kasganj from Badaun TSS
इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल से पूर्व व्यवस्था परखते इंजीनियर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-बरेली के बीच अब इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों के संचालन में रुकावट नहीं आएगी। बदायूं टीएसएस (ट्रैक्शन सब स्टेशन) से कासगंज-बरेली ट्रैक को आपूर्ति मिल गई है। बुधवार को इस ट्रैक पर ट्रायल किया गया। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली ट्रैक पर वैसे तो काफी समय से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन सीमित संख्या में ही ट्रेेंने चलाई जा रहीं थीं। क्योंकि कासगंज और बरेली ट्रैक पर कासगंज जंक्शन के टीएसएस से आपूर्ति दी जा रही थी। यह टीएसएस ओवरलोड हो रहा था। जिससे दबाव बना हुआ था और ट्रेनों का संचालन सीमित संख्या में हो पा रहा था। इस ट्रैक के लिए बदायूं में टीएसएस बनाया गया। इस टीएसएस से सिर्फ कासगंज-बरेली ट्रैक को ही आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को इस टीएसएस से ट्रैक को आपूर्ति दी गई। इसका लोड चेक किया गया। ट्रैक पर चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनें बुधवार को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई गईं। पाया गया कि यह टीएसएस ओवरलोड नहीं हुआ और यह भी स्पष्ट हुआ कि पूरी क्षमता के साथ इस टीएसएस से कासगंज-बरेली ट्रैक पर मालगाड़ी और ट्रेनें दौड़ाई जा सकती हैं। टीएसएस के सफल ट्रायल से अब इस ट्रैक पर सुहाना सफर हो सकेगा और कासगंज का टीएसएस ओवरलोड नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज-बरेली ट्रैक पर बदायूं टीएसएस से आपूर्ति शुरू की गई है। ट्रायल सफल हो गया है। अब पूरी क्षमता के साथ इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ाई जा सकेंगी। -कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, प्रबधंक, आरवीएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed