{"_id":"5db08ef38ebc3e014f25fa64","slug":"railway-train-kasganj-news-agr4120878184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनों के रद्द होने से लोगों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनों के रद्द होने से लोगों को होगी परेशानी
विज्ञापन
कासगंज का रेलवे स्टेशन का फोटो ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-मथुरा ट्रैक पर मरम्मत के कारण गुरुवार को चार ट्रेन गुरुवार को रद्द रहेंगी। शुक्रवार को यह ट्रेन निर्धारित समय पर दौड़ेंगी। अचानक ट्रेनों के रद्द करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दीपावली से एन वक्त पहले एक दिन के लिए चार ट्रेन रद्द करके यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। ऐसे में लोगों को यदि परेशानी से बचना है तो विकल्प ढूंढकर यात्रा करनी होगी। हालांकि इन चार ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेेनें अपने निर्धारित समय पर इस ट्रैक पर चलेंगी। इस ट्रैक पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला जाएगा।
त्योहार पर होगी समस्या
कासगंज। दीपोत्सव पर्व शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में तमाम यात्री गुरुवार को ही अपने अपने घर पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं। इस बीच पर्व से पहले ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए पूर्व से ही ट्रेनों के निरस्तीकरण का निर्णय लिया जा चुका है। गुरुवार को मथुरा ट्रैक की चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। राजेंद्र सिंह, पीआरओ।