फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway preparation before fog Lucknow Intercity five days a week Taj Express will run only till Gwalior

कोहरे से पहले बढ़ीं मुश्किलें: लखनऊ इंटरसिटी सप्ताह में पांच दिन, ताज एक्सप्रेस ग्वालियर तक ही चलेगी

Fri, 11 Nov 2022 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 10:23 AM IST
सार

रेलवे ने कोहरे के सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया जा सकता है। इसके साथ ही लखनऊ इंटरसिटी सप्ताह में पांच दिन चलेगी।
 

विज्ञापन
Railway preparation before fog Lucknow Intercity five days a week Taj Express will run only till Gwalior
कोहरे के कारण रेल यातायात पर असर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कोहरे का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ लेकिन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी अब सप्ताह में 5 दिन ही चलेगी। आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस भी आगरा नहीं आएगी। यह मथुरा तक ही चलेगी। नवंबर के आखिर में अन्य नियमित ट्रेनों का निरस्तीकरण व आंशिक निरस्तीकरण किया जा सकता है। 

विज्ञापन


आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण आगरा सहित सभी मंडलों की ट्रेनों के फेरे कम करना, आंशिक व पूर्ण निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 12179/ 12180 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट -लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से सप्ताह में शनिवार व रविवार को नहीं चलेगी। दिसंबर में 3, 4, 10, 11, 17, 18, 24, 25, 31 को निरस्त रहेगी। इसी तरह जनवरी और फरवरी में निरस्त रहेगी। एक दिसंबर से दिल्ली से झांसी तक चलने वाली ताज एक्सप्रेस का संचालन ग्वालियर तक ही किया जाएगा। यह ग्वालियर से झांसी के बीच निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


गाड़ी संख्या (12177) हावड़ा-मथुरा 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक हावड़ा से संचालित होने वाली गाड़ी आगरा छावनी तक ही चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या (12178) मथुरा 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक आगरा छावनी से मथुरा स्टेशन तक आंशिक निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का किया आंशिक निरस्तीकरण

ट्रेन नंबर, कहां से कहां तक                स्टेशन के मध्य निरस्त                निरस्त होने की तिथि
12177  हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस        आगरा कैंट से मथुरा         02 दिसंबर से 24 फरवरी 2023 तक
12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस        मथुरा से आगरा कैंट         05 दिसंबर से 27 फरवरी 2023 तक
12279 झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस        झांसी से ग्वालियर     01 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक
12280 नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस        ग्वालियर से झांसी        01 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक
12319 कोलकाता-आगरा कैंट              मथुरा से आगरा कैंट         07 दिसंबर से 22 फरवरी 2023 तक
12320 आगरा कैंट-कोलकाता          आगरा कैंट से मथुरा         08 दिसंबर से 2023 फरवरी तक 

ये भी पढ़ें - Vinay Kumar Pathak: चहेतों को तीन, बाकी को केवल एक सत्र, संविदा शिक्षकों की नियुक्ति में भी की बड़ी गड़बड़ी


फोग सेफ डिवाइस के बाद भी हर सर्दी में निरस्तीकरण

रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, रिंकू अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल का कहना है कि पूरे साल यात्री ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी का सामना करते हैं। किसी सीजन में ट्रेन में आसानी से सीट नहीं मिल पा रही। सर्दी में कोहरे के डर से ही रेलवे दिसंबर से ट्रेनों को निरस्त करना शुरू कर देता है। इससे ट्रेनों में सीट पाने में दिक्कत होती है। जब फोग सेफ डिवाइस है। कवच जैसे अत्याधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम पर काम चल रहा है तो ट्रेनों को निरस्त विशेष परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए। इस संबंध में डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि कवच पर काम दो साल बाद शुरू होगा। ऐसे में प्रयास होता है कि कम से कम ट्रेनों पर असर पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed