फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway News one station one product scheme railways have included new stations

Railway News: ईदगाह स्टेशन पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी, किरावली में मिलेगा पेड़ा

Mon, 08 Aug 2022 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 08:39 AM IST
सार

रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना को विस्तार दिया गया है। इसके तहत आगरा रेल मंडल के अधिकांश स्टेशनों पर स्टाल दिखेंगे, जिसमें मार्बल हस्तशिल्प के अलावा किरावली के पेड़े और धौलपुर के दुग्ध उत्पाद  भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Railway News one station one product scheme railways have included new stations
आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना में रेलवे ने नए स्टेशनों को शामिल किया है। आगरा कैंट के बाद अब राजा की मंडी स्टेशन पर भी मार्बल हस्तशिल्प के उत्पाद खरीद सकेंगे तो ईदगाह पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी के स्टाल लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


रेलवे ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना को विस्तार दिया है। इसकी शुरुआत मार्च में आगरा कैंट स्टेशन पर मार्बल उत्पादों की बिक्री से की गई थी। आगरा मंडल की डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि योजना में अब यमुना ब्रिज पर चमड़े के उत्पाद, फतेहपुर सीकरी में नान खटाई, कोसीकलां में दुग्ध व दुग्ध उत्पाद, डीग में मोतीकंद, भूतेश्वर पर पोशाक व पूजन सामग्री, सरमथुरा में दुग्ध उत्पाद, अछनेरा में जूट मैट, पत्थर की मूर्ति, किरावली में पेड़ा, धौलपुर में दुग्ध उत्पाद, खेड़ली का अचार भी खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन

आवंटित किए जा रहे स्टाल  

इसके लिए विक्रेताओं को एक हजार रुपये की धनराशि जमा करके 15 दिन के लिए स्टाल आवंटित किए जा रहे हैं। डीसीएम ने बताया कि अभी तक आगरा कैंट, मथुरा आदि स्टेशनों पर लगाए गए स्टालों पर अच्छी खरीददारी हुई है। इससे रेलवे ने इस योजना को विस्तार दिया है। अब छोटे स्टेशनों पर भी खाद्य व उस क्षेत्र के खास व्यंजन और उत्पादों का विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed