फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway news 29 trains of Punjab route changed due to repair in Gobindgarh

यात्रीगण ध्यान दें: गोबिंदगढ़ में मरम्मत के कारण पंजाब की 29 ट्रेनों का बदला गया रूट

Mon, 09 May 2022 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 04:33 PM IST
सार

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गोबिंदगढ़, अंबाला मंडल की ट्रेनों पर ही ज्यादा प्रभाव रहेगा। आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
railway news 29 trains of Punjab route changed due to repair in Gobindgarh
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगरा से गुजरते हुए पंजाब की ओर जाने वाली 29 ट्रेनों का रूट बदला गया है। दरअसल अंबाला रेल मंडल के मंडी गोबिंदगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलकिंग के कार्य के कारण 21 से 25 मई तक ट्रेन संचालन पर असर पड़ेगा। पंजाब की ओर से आने वाली बाड़मेर जम्मू एक्सप्रेस सहित 29 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। पंजाब से विभिन्न रूटों की 31 ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। 
विज्ञापन


जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनें भी इस कारण से प्रभावित रहेंगी। इन्हें स्टेशनों पर रोक कर गुजारा जाएगा। इससे ये देरी से आएंगी। बदले रूट से आने वाली गाड़ियां भी देरी से पहुंचेंगी। दूसरी ओर, रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने के लिए आगरा से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी दूसरे जिलों में ट्रेनों से पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


आगरा कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशनों पर रविवार को ज्यादातर ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी रही। अवध एक्सप्रेस, प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, नई दिल्ली इंटरसिटी ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा स्पेशल ट्रेन में भी काफी संख्या में यात्रियों ने आगरा से रिजर्वेशन कराए। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गोबिंदगढ़, अंबाला मंडल की ट्रेनों पर ही ज्यादा प्रभाव रहेगा। आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed