{"_id":"59eddedd4f1c1bcf538b89fa","slug":"railway-minister-piyush-goyal-took-feedback-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफर के बीच में रेलमंत्री ने ट्रेन में घूम-घूमकर यात्रियों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर के बीच में रेलमंत्री ने ट्रेन में घूम-घूमकर यात्रियों से लिया फीडबैक
पुनीत शर्मा/दिनेश शर्मा, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं रेल मंत्री पीयूष गोयल हूं। आप लोगों से ट्रेन के सफर को लेकर जानने आया हूं। ट्रेन में जो व्यवस्थाएं हैं क्या आप उनसे संतुष्ट हैं? हमें बताइए कि और क्या बेहतर किया जा सकता है? यात्री सुविधाओं में आप लोग और क्या बदलाव चाहते हैं?’
रेल मंत्री के इन सवालों का जवाब तो लोग दे ही रहे थे लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात को लेकर हो रही थी कि रेल मंत्री उनकी सीट पर पहुंचकर उनसे ट्रेन के सफर की जानकारी कर रहे हैं। यात्रियों से बातचीत और निरीक्षण के बाद रेलमंत्री व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
दरअसल रेलमंत्री पीयूष गोयल रविवार को राजस्थान में एक धार्मिक यात्रा पर श्रीमहावीर जी स्थित जैन मंदिर गए हैं। निजामुद्दीन से महावीरजी स्टेशन (राजस्थान) तक का सफर उन्होंने जनशताब्दी एक्सप्रेस में किया। जनशताब्दी एक्सप्रेस निजामुद्दीन से 1:20 पर चली और दोपहर 3:03 पर मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची।

ए-वन कोच से रेलमंत्री पीयूष गोयल बाहर आए और मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म दो और तीन को देखा। प्लेटफार्म पर खड़े होकर रेलवे लाइनें भी चेक कीं। कुछ जगह गंदगी पड़ी थी तो नाराजगी जताते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद रेल मंत्री सबसे पिछले वाले कोच में पहुंच गए और यात्रियों से ट्रेन की सुविधाओं के बारे में जानकारी करने लगे।
किसी से ट्रेन की सफाई के बारे में पूछा तो किसी से दूसरी सुविधाओं की जानकारी ली। रेल मंत्री इस कोच में हर पैसेंजर की सीट तक गए और एक-एक करके जानकारी ली। ट्रेन में बैठे कोटा निवासी रोहताश कुमार, भरतपुर के प्रेमपाल सिंह, बयाना के कमल कुमार, जयपुर के राकेश गुप्ता और कोटा के सुमित कुमार से रेल मंत्री ने पूछा कि आप कहां से आ रहे हैं, कहां जा रहे हैं। ट्रेन का सफर कैसा लगता है।

ट्रेन में और क्या बेहतर किया जाए। इस तरह से सवाल रेल मंत्री ने यात्रियों से किए। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए जो भी हेल्पलाइन चला रखी हैं उनके बारे में भी बताया गया। 3:20 पर यह ट्रेन मथुरा से रवाना हुई।
करीब 17 मिनट यह ट्रेन जंक्शन पर खड़ी रही। 50 पैसेंजर से रेल मंत्री ने रेलवे की सुविधाओं के बारे में जानकारी की। कोच के टॉयलेट तक रेल मंत्री ने चेक किए। निरीक्षण के बाद रेलमंत्री व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।