{"_id":"60046dbb8ebc3e33bf2f5fbe","slug":"railway-kasganj-news-agr476844178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में होगी इलैक्ट्रिक इंजनों की रिपेयरिंग, बनाया जा रहा ट्रिपशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में होगी इलैक्ट्रिक इंजनों की रिपेयरिंग, बनाया जा रहा ट्रिपशेड
विज्ञापन
कासगंज में रेलवे स्टेशन पर होता ट्रिपशेड का निर्माण
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रेलवे ने कासगंज को सौगात दी है। अब कासगंज में भी इलेक्ट्रिक इंजनों की रिपेयरिंग हो सकेगी। रिपेयरिंग के लिए कासगंज स्टेशन पर पहली बार ट्रिपशेड (वर्कशॉप) तैयार किया जा रहा है। इंजन में तकनीकी खामी आने अथवा इंजन फेल होने पर उसकी तत्काल रिपेयरिंग की जाएगी। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी और यात्रियों का समय बचेगा।
कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन इज्जतनगर रेल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन पहाड़ से मैदान को जोड़ने के साथ ही पूर्वांचल को भी जोड़ता है। यहां बरेली, कानपुर, मथुरा ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम होने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन दौडने लगे हैं। डीजल इंजन के पायलटों को इलेक्ट्रिक इंजन चलाने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस बीच कासगंज स्टेशन के लिए एक और सौगात मिली है।
रेलवे ने कासगंज जंक्शन के लिए एक इलेक्ट्रिक इंजन मरम्मतीकरण के लिए ट्रिपशेड की सौगात दी है। इसका निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। इस शेड से फायदा होगा यदि इलेक्ट्रिक इंजन में यदि कोई तकनीकी खामी आती है तो इंजन को तत्काल रिपेयर किया जाएगा। यदि इंजन फेल होता है तो ट्रेन ट्रैक पर खड़ी नहीं होगी अपितु तत्काल उसकी रिपेयरिंग की जाएगी। ट्रिपशेड की निगरानी इज्जतनगर रेलमंडल के वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर पंकज कुमार द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
यह बड़ी उपलब्धि है
कासगंज जंक्शन स्टेशन पर ट्रिपशेड का निर्माण बड़ी उपलब्धि है। एक ट्रिपशेड बरेली में बना हुआ है। वहीं एक ट्रिपशेड बनाने की तैयारी कानपुर के अनवरगंज में चल रही है। मथुरा-कासगंज-कानपुर की ओर आने जाने वाली, लंबी दूरी अथवा लोकल ट्रेनों के इंजनों की कासगंज में मरम्मत होगी।
- 4 लोको की इस ट्रिपशेड में एक साथ हो सकेगी मरम्मत।
- बरेली,कानपुर और मथुरा की ओर कासगंज से दौड़ती हैं ट्रेनें।
वर्जन-
- कासगंज में ट्रिपशेड बनाया जा रहा है। ट्रिपशेड में इलेक्ट्रिक इंजनों की रिपेयरिंग हो सकेगी। रिपेयरिंग के लिए इंजनों को अन्य शहरों में नहीं भेजना होगा। तकनीकी खामी आने पर तत्काल रिपेयरिंग से लेटलतीफी भी कम हो जाएगी।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेलमंडल