{"_id":"5cdac6efbdec220781488968","slug":"railway-engineer-murdered-in-kanpur-fatehpur-crime-news-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की हत्या के बाद परिवार में मची चीत्कार, मेहनत से पाई थी रेलवे में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की हत्या के बाद परिवार में मची चीत्कार, मेहनत से पाई थी रेलवे में नौकरी
Tue, 14 May 2019 07:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
अजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद कानपुर के फतेहपुर में रेलवे विभाग तैनात इंजीनियर युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव रामनगर में सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। गांव वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
गांव रामनगर निवासी मलिखान सिंह के छोटे पुत्र अजय सिंह (30) कानपुर के फतेहपुर में रेलवे विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह 11 बजे अजय के चाचा यशपाल को फोन पर अजय के साथी ने हत्या की सूचना दी।
इसके बाद रामनगर में मलिखान के परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही अजय के बड़े भाई व ग्राम प्रधान संजय, पिता मलिखान सिंह और अन्य ग्रामीण फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।

अजय के चाचा यशपाल ने बताया कि अजय दो भाइयों में छोटा था। उसकी छह साल पूर्व रेलवे में इंजीनियर के पद पर नौकरी लगी थी। ट्रेनिंग के बाद लखनऊ में नौकरी की और कुछ समय पहले ही उनका फतेहपुर में ट्रांसफर हुआ था।
उन्होंने बताया कि अजय सुबह कार से ड्यूटी जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार रोक कर किसी ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या की जानकारी होते ही मां सुधादेवी अचेत हो गईं। अजय की अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में लोग अब अजय के शव आने का इंतजार कर रहे हैं।