{"_id":"5cbca4c3bdec2214216ce720","slug":"railway-employee-arrange-second-marriage-bride-beat-groom-on-stage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाने गए रेलकर्मी को दुल्हन ने चप्पलों से पीटा, बंधक बनाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाने गए रेलकर्मी को दुल्हन ने चप्पलों से पीटा, बंधक बनाई बरात
Mon, 22 Apr 2019 01:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
शादी का फाइल फोटो
एक रेलकर्मी को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। पहली पत्नी ने पुलिस संग शादी समारोह में पहुंचकर हंगामा कर दिया। हकीकत जान वरमाला के लिए पहुंची दुल्हन ने दूल्हा बने रेलकर्मी को जमकर धुन दिया। दुल्हन के परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया।
दरअसल रेलकर्मी एक महिला रेलकर्मी से कोर्ट मैरिज कर चुका था। कन्या पक्ष ने शादी समारोह में हुए खर्चे की अदायगी होने के बाद ही उन्हें मुक्त किया। मामला लाइनपार क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।
रेलवे में पिता की मृत्यु के बाद एक युवक को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नौकरी मिल गई। उसके पास के ही एक गांव निवासी महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। इस बीच महिला को पति की जगह रेलवे में नौकरी मिल गई थी। रेलवे में नौकरी करते हुए दोनों और भी करीब आ गए। पांच माह पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
इस बीच युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता आगरा के फतेहाबाद से तय कर दिया। गत शुक्रवार को युवक बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला लिए खड़े थे तभी विधवा महिला रेलकर्मी पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई।