{"_id":"63aa7a0c6909f767571120ef","slug":"railway-demolished-illegal-religious-place-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने मुक्त कराई जमीन: अवैध धार्मिक स्थल किया ध्वस्त,आरपीएफ-जीआरपी फोर्स रहा मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने मुक्त कराई जमीन: अवैध धार्मिक स्थल किया ध्वस्त,आरपीएफ-जीआरपी फोर्स रहा मौजूद
Tue, 27 Dec 2022 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:22 AM IST
सार
रेलवे भूमि पर हुए अन्य रिहायशी अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें 15 दिन की मोहलत दी गई है। अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो फिर रेलवे यहां बुलडोजर चलाएगा।
विज्ञापन
बुलडोजर (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रेलवे के प्रर्वतन दल ने सोमवार को ईदगाह पुल के पास रेलवे भूमि पर बने अवैध धार्मिक स्थल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कोई हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस डीजल शेड में बने धार्मिक स्थल पर पहुंची। धार्मिक स्थल के पास ही लोगों ने घर भी बना लिया था। रेलवे अधिकारियों ने पहले आगाह किया, फिर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। धार्मिक स्थल को हटाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। रेलवे भूमि पर हुए अन्य रिहायशी अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें 15 दिन की मोहलत दी गई है। अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो फिर रेलवे यहां बुलडोजर चलाएगा।

रेलवे ने मनाया वीर बाल दिवस
रेल मंडल ने सोमवार को गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादे वीर फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह की याद में वीर बाल दिवस मनाया। उनके जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। चित्र प्रदर्शनी लगाई। उनकी शहादत को याद किया गया। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनी का यात्रियों ने अवलोकन भी किया।
विज्ञापन