{"_id":"859f18db8b0623d762b1cbf0a42fa8aa","slug":"rail-line-drown-oneself-in-etmadpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एत्मादपुर में धंस गई रेलवे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एत्मादपुर में धंस गई रेलवे लाइन
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
Updated Fri, 26 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण गांव गारापुर के पास अंडरपास पर रेलवे लाइन धंस गई। जानकारी पर अप और डाउन ट्रैक की आधा दर्जन ट्रेनों को जहां की तहां रोक दिया गया। आगरा कैंट से आई टीम ने मरम्मत कर ट्रैक का सुचारु किया।
गुरुवार दोपहर तकरीबन दो बजे गांव गारापुर के रेलवे गेट नंबर 2एबी/सी ट्रैफिक पर गैंगमैन लाइन चेक कर रहा था। इसी बीच डाउन ट्रैक पर तूफान मेल वहां से गुजर गई। तभी पटरियों को धंसता देख गैंगमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। आननफानन आधा दर्जन ट्रेेनों को जहां के तहां रोक दिया गया। सूचना पर कैंट स्टेशन से सीनियर डीईएन के नेतृत्व में टीम पहुंची। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद कॉशन लेते हुए डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन और अजीमाबाद एक्सप्रेस को तकरीबन 15 मिनट बाद धीरे-धीरे निकाला गया। डीआरएम प्रभाष कुमार ने बताया कि टीम भेजी गई है। लाइन धंसने के पीछे के कारणोें की जांच कराई जाएगी।
कासगंज पैसेंजर की टक्कर से नीलगाय कटी
अछनेरा। आगरा फोर्ट से कासगंज की ओर जा रही कासगंज पैसेंजर की टक्कर से बिचपुरी रेलवे स्टेशन के पास नील गाय कट गई। इस दौरान ट्रेन 15 मिनट तक खड़ी रही।