{"_id":"5e692b9d8ebc3eebb84443fb","slug":"rail-kasganj-news-agr433391196","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल में चोरों का झटका, रातोंरात चुराए तमाम बॉण्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल में चोरों का झटका, रातोंरात चुराए तमाम बॉण्ड
विज्ञापन
कासगंज-बरेली रेल ट्रैक पर हुआ विद्युतीकरण का काम
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज बरेली रेल लाइन का विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद ट्रायल की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी दौरान चोरों ने लाइन पर लगाए गए इलेक्ट्रिक बांड (रेल लाइन और तारों के बीच अर्थिंग तार) चोरी कर लिए। इससे अब ट्रायल कुछ दिन आगे बढ़ सकता है। फिलहाल कार्यदायी संस्था ने बांड लगाए जाने का काम शुरू कर दिया है।
विद्युतीकरण का काम कासगंज से बरेली तक लगभग पूरा हो गया है। लेकिन रामगंगा ब्रिज पर काम पूरा न होने के कारण फिलहाल कासगंज से बमियाना स्टेशन तक इंजन ट्रायल की तैयारी की गई है। शुक्रवार से कार्यदायी संस्था और रेलवे के द्वारा लोको ट्रायल किया जाना है। इससे पहले ही चोरों ने बांड चोरी कर लिए।
अब ट्रायल कुछ दिन आगे बढ़ सकता है, हालांकि कार्यदायी संस्था ने रेलवे लाइन का सर्वे कराकर नए बांड लगाने का काम शुरू करा दिया है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल कर लिया जाए।
विज्ञापन
एनआर व एनईआर के अफसरों की बैठक जल्द
कासगंज। रामगंगा ब्रिज पर इलेक्ट्रिक तार बिछाने का काम जल्द पूरा कराने के लिए एनईआर के अफसर एनआर के अफसरों के साथ जल्द बैठक करेंगे। संभावना है कि शनिवार को बैठक होगी। उसमें तय हो सकेगा कि राम गंगा ब्रिज पर विद्युतीकरण का काम कब पूरा हो पाएगा।
नए बांड लगा रहे हैं चोरों ने रातों रात बांड चोरी कर लिए हैं। नए बांड लगाने का काम शुरु करा दिया गया है। शीघ्र ही बांड लग जाएंगे। - कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड।