फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rail, gaurd, Corona, positive, tundla, firozabad

रेल गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव, रेल प्रशासन में हड़कंप

Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
rail, gaurd, Corona, positive, tundla, firozabad
टूंडला के जैन मंदिर में श्रद्धालु महिला का थर्मल स्केनिंग करता मंदिर व्यवस्था से जुड़ा पदाधिकार - फोटो : TUNDLA
टूूंडला। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के बाद रनिंग स्टाफ रेलगार्ड कोरोना का शिकार हुआ है। तबियत खराब होने पर रेलगार्ड छुट्टी लेकर घर राजस्थान चला गया। जहां जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रेल गार्ड के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे ने ड्यूटी के दौरान संपर्क में आए करीब एक दर्जन लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

टूंडला हेडक्वार्टर का एक रेलगार्ड विगत दो जून को पत्नी की बीमारी की बात कहते हुए 10 दिन का अवकाश लेकर अपने एक साथी के साथ गंगापुर (राजस्थान) अपने घर गया हुआ था। जहां उसकी तबियत खराब हो गई थी। इसके चलते विगत छह जून को उसने अपनी कोरोना जांच भी कराई थी। साथ ही टूंडला हेडक्वार्टर में भी सूचना दी थी।
विज्ञापन

गत मंगलवार को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई। आनन-फानन में रेलअधिकारियों ने रेलगार्ड के संपर्क में आए रेलगार्ड व अन्य रेलकर्मियों की सूची तैयार करते हुए उन्हें छुट्टी देते हुए उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। चार रेलगार्ड व छह टीटीई अभी तक संपर्क में आए हैं। वहीं कुछ रेलकर्मियों ने अपनी शंका दूर करने के लिए बुधवार को प्रशासन को अवगत कराते हुए खुद ही कोरोना जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीई की तबियत बिगड़ी, भर्ती
टूंडला। रेलवे हेडक्वार्टर के एक टीटीई को भी किया रेलवे हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। मंगलवार रात तबियत खराब होने पर टीटीई को पहले जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से बुधवार सुबह उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। टीटीई रेलगार्ड का पड़ोसी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed