फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on two factories of fake animal medicines goods worth Rs 3.5 crore seized

UP: पशुओं की नकली दवा की दो फैक्टरियों पर छापा, 3.5 करोड़ का माल जब्त

Thu, 14 Nov 2024 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 11:45 AM IST
सार

आगरा में  पशुओं की नकली दवा की दो फैक्टरियों पर छापा मारा गया। यहां से  3.5 करोड़ का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने जीजा-साले सहित चार को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Raid on two factories of fake animal medicines goods worth Rs 3.5 crore seized
नकली दवा फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने शास्त्रीपुरम में पशुओं की नकली दवा बनाने की दो फैक्टरियां पकड़ी हैं। इसमें करीब 3.5 करोड़ रुपये की दवाएं, कच्चा माल और मशीनें जब्त की गई हैं। सात जिलों के औषधि विभाग की टीम दवाओं की जांच करने में जुटी है। अब तक 20 नमूने लिए जा चुके हैं। पूरी जांच करने में अभी 24 घंटे का और समय सकता है। अवैध फैक्टरियाें को जीजा-साले चला रहे थे।
विज्ञापन





सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस के मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात शास्त्रीपुरम में दो फैक्टरियों पर छापा मारा गया। इनके संचालक वैभव वाटिका दयालबाग निवासी अश्वनी गुप्ता और नरसी विलेज शास्त्रीपुरम निवासी सौरभ दुबे हैं। इनके पास फैक्टरी का लाइसेंस नहीं था। यहां पशुओं की दर्द निवारक, पेट रोग, बुखार, एंटी बैक्टीरियल, एंटीबायोटिक समेत अन्य तरह की दवाएं और इंजेक्शन बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन


फैक्टरी में पैकिंग मशीन, मिक्चर मशीन, रैपर, खाली बोतल-ड्रम, केमिकल से भरे ड्रम, वजन करने वाली मशीनें और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ है। कार्टन में पैकिंग की गई दवाएं और अधूरी निर्मित दवाएं भी मिलीं हैं। फैक्टरी के अलग-अलग कमरों में माल भरा था। दवाओं की जांच और सूची बनाने के लिए सात जिलों की टीमें बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं-मशीनों को जब्त कर लिया है, रिपोर्ट बनाई जा रही है। अब तक 20 दवाओं के नमूने लिए गए हैं। दोनों फैक्टरियों में 3.5 करोड़ से अधिक की दवाएं-कच्चा माल होने की संभावना है। इसमें अश्वनी गुप्ता की फैक्टरी में 2 करोड़ और सौरभ दुबे की फैक्टरी में करीब 1.5 करोड़ का सामान है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि अश्वनी गुप्ता बीएससी पास है। उसके साथ पत्नी निधि, दूसरी फैक्टरी के संचालक एमबीए पास अश्वनी के साले सौरभ दुबे और काली नगर फतेहाबाद निवासी उस्मान को गिरफ्तार किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed