{"_id":"6423af37f043cb27f70df0f6","slug":"raid-on-spa-center-in-agra-police-recovered-objectionable-items-2023-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट में जिस्मफरोशी का धंधा: स्पा सेंटर में केबिन के अंदर दिखा कुछ ऐसा..., थम गए पुलिस के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट में जिस्मफरोशी का धंधा: स्पा सेंटर में केबिन के अंदर दिखा कुछ ऐसा..., थम गए पुलिस के कदम
Wed, 29 Mar 2023 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:58 AM IST
सार
ताजमहल के नजदीक ताजगंज क्षेत्र के एक मार्केट के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में जब पुलिस पहुंची, तो वहां सिर्फ संचालक और एक युवती मिली। पुलिस ने तलाशी के दौरान जब केबिन के अंदर झांका तो वहां ऐसी चीजें मिलीं, जिसे देख पुलिस कर्मियों का शक यकीन में बदल गया कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चलता है।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर छापा (सांकेतिक फाइल फोटो)
- फोटो : Kotdwar spa center raided
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद मार्ग पर मार्केट के बेसमेंट में बिना बोर्ड के स्पा सेंटर चल रहा था। यहां किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अंदर क्या हो रहा है। ताजगंज पुलिस को इस सेंटर के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस को यहां तलाशी के दौरान ग्राहक नहीं मिले, लेकिन आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस ने संचालक और एक युवती को पकड़ा है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बने हुए थे कई केबिन
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सूचना मिली थी कि फतेहाबाद मार्ग पर स्पा में देह व्यापार चल रहा है। इस पर छापा मारा गया। बेसमेंट में सेंटर बना हुआ था। इसमें एक संचालक और युवती मिली। पुलिस ने तलाशी ली।ये भी पढ़ें - UP: पति ने बेटे के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या, छह घंटे तक घर में रखी लाश; बेटी ने बताई वारदात की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
केबिन में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं
स्पा सेंटर में कई केबिन बने हुए थे। संचालक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, कि केबिन में कुछ भी नहीं है। लेकिन पुलिस ने केबिनों की तलाशी शुरू कर दी। यहां से कोई ग्राहक तो नहीं मिला, लेकिन आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इनको कब्जे में लिया गया। संचालक ने स्पा सेंटर का बोर्ड नहीं लगाया था।ये भी पढ़ें - Agra: सगे फूफा ने लूटी भतीजी की आबरू, इस वजह से घर के बुजुर्ग रहे शांत; अब मिला न्याय
इनको लिया हिरासत में
पुलिस ने संचालक और युवती को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी का कहना है कि स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की पुष्टि हो रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ताजगंज क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है।ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत