फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on medical store godown

प्रभात मेडिकल स्टोर के अवैध गोदाम से 1,745 टिंचर जिंजर की बोतलें जब्त

Wed, 28 Jul 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Raid on medical store godown
आगरा। प्रशासन के नेतृत्व में आबकारी विभाग और औषधि विभाग ने टीला माइथान घटिया स्थित प्रभात मेडिकल स्टोर के अवैध गोदाम से टिंचर जिंजर (एरोमेटिक कार्डेमम) की 1,745 बोतलें जब्त की। इनमें से 27 बोतल एक्सपायर्ड हो चुकी थीं। जांच के लिए नमूना भी लिया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि प्रभात मेडिकल स्टोर के बगल में टिंचर का अवैध भंडार कर रखा है। मेडिकल स्टोर पर मालिक दीपक चंद्र शर्मा मिले। बगल की दुकान के बारे में पूछा तो कहा कि यह मेरी है लेकिन इसकी चाबी मेरे पास नहीं है, कर्मचारी ले गया है। इस पर एसीएम प्रथम के निर्देश पर ताला तोड़ा तो इसमें 19 कार्टन मिले। खोलने पर 17 कार्टन में टिंचर-जिंजर की 1,700 और दो कार्टन में 45 बोतलें रखी थीं, इनमें से 27 बोतलें फरवरी में ही एक्सपायर हो गई थीं। इस तरह से गोदाम से 1,745 बोतलें जब्त की गईं। इस दुकान से सटी तीसरी दुकान खोली गई तो इसमें टिंचर-जिंजर के खाली 522 कार्टन भी मिले। आरोपी विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। मुकदमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

15 रुपये की बोतल की 55 रुपये में बिक्री
औषधि निरीक्षक ने बताया कि टिंचर की नशे के लिए कालाबाजारी की जा रही थी। इसकी एक बोतल की 15 रुपये कीमत है, जिसे 55 रुपये में बेचा जा रहा था। इसी कारण अवैध गोदाम में कार्टन छिपाकर रखे थे। आबकारी विभाग की जांच में 100 एमएल की टिंचर की बोतल में 86.5 प्रतिशत एल्कोहल मिला। आसपास पूछने पर पता चला कि तड़के दुकान खुलती है और देर रात तक खुली रहती है। यहां दिन भर भीड़ लगी रहती है। खरीदारों में अधिकांश मजदूर, रिक्शा-ऑटो चालक, कबाड़ बीनने वाले हैं। छापे के वक्त खरीदारों से पूछने पर बताया कि इसमें तेज नशा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के लिए टिंचर बेचने पर काकू मेडिकल स्टोर सील
आगरा। औषधि विभाग और आबकारी विभाग की टीम ने वजीरपुरा जज कंपाउंड स्थित काकू मेडिकल स्टोर सील कर दिया। यहां पर टिंचर-जिंजर के अलावा अन्य कोई दवाएं नहीं थी। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में 144 बोतल टिंचर की मिलीं। लाइसेंस की जांच करने पर पता चला कि स्टोर वर्ष 2020 में खुली थी, जिसका फार्मासिस्ट अजय कुमार (पंजीकरण 48774) था। फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिला। स्टोर का मालिक अरविंद पाल सिंह भी मौजूद नहीं था। कर्मचारी अशोक कुमार मिला। उसने बताया कि वह हाईस्कूल पास है। टिंचर की बिक्री और खरीद के बिल मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। स्टोर सील करते हुए नोटिस दिया है। आसपास पूछने पर पता चला कि यहां टिंचर की नशे के आदी लोगों को बिक्री की जाती थी। पूरे दिन भीड़ लगी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed