फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on gambling den in Sanjay Place, nine arrested

संजय प्लेस में जुए के अड्डे पर छापा, नौ गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Raid on gambling den in Sanjay Place, nine arrested
आगरा। संजय प्लेस में एक बिल्डिंग में कोतवाली के फिरोज खान ने जुए की महफिल सजा रखी थी। पुलिस ने छापा मारकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कॉसमॉस मॉल चौराहा पर शनिवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कार्वेट पार्क की बिल्डिंग के सामने वाली बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर जुआ हो रहा है। यहां पर कोतवाली का फिरोज खान जुआ करा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके नौ आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इनमें कोतवाली की नई बस्ती निवासी राजा यादव, फिरोज खान, कमला नगर निवासी विनोद कुमार, प्रशांत अरोरा, एत्माद्दौला निवासी इकबाल अली, शहीद नगर निवासी जल्लो, बेलनगंज निवासी कपिल अग्रवाल, गुदड़ी मंसूर खां निवासी सरफराज और रंजीत हैं। आरोपियों के पास 70580 रुपये, दस मोबाइल और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed