{"_id":"5fb9544c8ebc3e1a242d367a","slug":"raid-mainpuri-news-agr468792087","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधि निरीक्षक ने सात दवाओं के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधि निरीक्षक ने सात दवाओं के नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का अभियान जारी है। इसी के तहत शनिवार को औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने जिला अस्पताल के साथ ही एक मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। उन्होंने सात दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
औषधि निरीक्षक तेजसिंह जिला चिकित्सालय पुुरुष पहुंची। यहां उन्होंने दवाओं के रख-रखाव की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने कुल पांच दवाओं के नमूने भरे। इसमें टैबलेट एजीथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन, सिफेक्जिम, डाइसाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड और एल्बेंडाजोल ड्राई सस्पेंशन शामिल है। इसके बाद वे स्टेशन रोड पर संचालित देशविद्या मेडिकल स्टोर पर पहुंची। यहां साफ-सफाई की स्थिति काफी खराब मिली। दवाओं पर धूल जमी हुई थी।
दुकान में भी बेहतर साफ-सफाई नहीं थी। इसके लिए संचालक को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान दुकान पर फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिला। औषधि निरीक्षक ने यहां से सिफेक्जिम और सिटरिजिन दवा के दो नमूने लिए। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा सिफेक्जिम के खरीद बिल नहीं दिखाए जा सके। इस पर नोटिस जारी भी किया गया है। कुल सात नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल और एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया था। दोनों स्थानों से कुल सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलने और गंदगी मिलने पर नोटिस भी जारी किया गया है।
उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।