फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rage among the agents due to the beating of Palledar, picketed outside the market

पल्लेदार की पिटाई से लहसुन व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rage among the agents due to the beating of Palledar, picketed outside the market
कुरावली। नवीन कृषि मंडी समिति में बृहस्पतिवार की शाम पल्लेदार और युवक में विवाद हो गया। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक-दूसरे की पिटाई कर दी। इससे लहसुन व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। वे शुक्रवार को मंडी के बाहर धरने पर बैठ गए, नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे सीओ ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

ग्राम सिरसा निवासी पल्लेदार नवीन कृषि मंडी समिति में एक लहसुन आढ़ती की दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम वह मंडी के निकट गेहूं के खेत में शौच करने चला गया। जहां पर उसका विवाद ग्राम महादेवा निवासी युवक से हो गया। पल्लेदार ने मंडी से अपने साथियों को बुला लिया और युवक के साथ मारपीट कर दी। गांव जाकर युवक अपने अन्य साथियों बुला लाया और मंडी में पल्लेदारों के साथ मारपीट कर दी। घटना लेकर शुक्रवार की सुबह लहसुन मंडी के आढ़तियों में आक्रोश फैल गया। वह पल्लेदारों के साथ मंडी के गेट के निकट धरने पर बैठ गए। सूचना पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की बात सुनी। जानकारी पर एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल, सीओ विजय पाल सिंह, इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्ष कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।
विजयपाल सिंह, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed