फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rafale In India: फ्रांस से राफेल लेकर आए मैनपुरी के दीपक चौहान, पिता बोले देश का नाम किया रोशन

Wed, 29 Jul 2020 06:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jul 2020 06:29 PM IST
सार

  • मैनुपरी के देवपुरा निवासी हैं स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान
  • परिवार में उत्साह, देवपुरा के लोग भी उत्साहित

विज्ञापन
Rafale In India: Squadron leader deepak chauhan Came Rafale Family Happy
फ्रांस से भारत राफेल लाने के बाद स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस से राफेल विमान को लेकर आने वालों में मैनपुरी का लाल स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान भी शामिल है। देश को राफेल मिलने की जितनी खुशी देश के प्रत्येक नागरिक को है उससे भी अधिक खुशी मैनपुरी के लोगों को इस बात की है कि मैनपुरी का एक लाल राफेल लेकर अंबाला पहुंचा है। 
Rafale In India: Squadron leader deepak chauhan Came Rafale Family Happy
स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान के पिता, मां और भाभी - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी पूर्व सैनिक दुखहरण सिंह के सबसे छोटे पुत्र स्कवाड्रन लीडर दीपक चौहान एनडीए परीक्षा पास कर वायुसेना में शामिल हुए थे। बुधवार को वे राफेल लेकर फ्रांस से अंबाला पहुंचे तो लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। 
Rafale In India: Squadron leader deepak chauhan Came Rafale Family Happy
स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान - फोटो : अमर उजाला
अपनी ट्रेनिंग के दौरान दीपक चौहान ने जहां मिग-21 को आकाश में उड़ाया वहीं जगुआर को भी उन्होंने उड़ाकर देश के साथ ही मैनपुरी का नाम रोशन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rafale In India: Squadron leader deepak chauhan Came Rafale Family Happy
स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान - फोटो : अमर उजाला
दीपक चौहान वर्ष 2012 में स्क्वाड्रन लीडर बने। बुधवार को फ्रांस से राफेल अंबाला पहुंचे तो जिले के लोगों को जानकारी मिली कि राफेल लाने वालों में उनका लाल दीपक चौहान भी शामिल है। 
विज्ञापन
Rafale In India: Squadron leader deepak chauhan Came Rafale Family Happy
अंबाला में लैंड करते राफेल विमान - फोटो : Twitter
दीपक के राफेल लाने से जिले के लोगों में खुशी दौड़ गई। मोहल्ला देवपुरा के लोग खुशी से उछल पड़े। परिवार ने भी टीवी पर बेटे को देखा तो खुशी कई गुना बढ़ गई। लोगों ने परिजनों को बधाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed